Home Uncategorized मां अखिलतारिणी धाम में क्षेत्रीय लोगों के प्रयास से होगा धर्मशाला का निर्माण
Uncategorized

मां अखिलतारिणी धाम में क्षेत्रीय लोगों के प्रयास से होगा धर्मशाला का निर्माण

921

लोहाघाट। मां अखिलतारिणी धाम दिगालीचौड़ का जल्द पुरानी धर्मशाला का जल्द नवनिर्माण होगा। इसके साथ ही मां अखिलतारिणी धाम में घंटी स्टेंड और झूले का निर्माण कार्य होगा।
मां अखिलतारिणी मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से जल्द ही धाम में नवनिर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पुरानी धर्मशाला के स्थान पर नई धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के लोग बीते एक माह से श्रमदान कर रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष जोशी ने बताया कि मंदिर के पास घंटी स्टेंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही जीर्णशीर्ण हो चुके माता के झूले के पुननिर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य मंदिर में छत के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। श्रमदान में ढोरजा, ढींगड़ा, कोट, बसान, पोखरी, मड़, रुदमाली, मानाढुंगा, बिंडा तिवारी, बसेड़ी, खीलपती, फाफर, बोराबुंगा आदि के लोग जुटे हुए हैं। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि 28 जुलाई को निर्माण संबंधी और मंदिर में होने वाले बामन पुराण के आयोजन को लेकर बैठक होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों ने मंदिर निर्माण और बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

पाटन पाटनी की मातृ शक्ति ने चांदमारी में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

लोहाघाट। ग्राम सभा पाटन पाटनी के चांदमारी क्षेत्र में महिलाओं ने विशेष...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते