Home समाज बीएसएफ के हवलदार की सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि
समाज

बीएसएफ के हवलदार की सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि

584

लोहाघाट। भारत पाकिस्तान बार्डर कच्छ में डयूटी के दौरान मृतक बीएसएफ के हवलदार का पार्थिव शरीर लोहाघाट के मल्ला पाटन पहुंचा। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ ऋषेश्वर श्मशान घाट में हवलदार अंतिम संस्कार किया गया।
बीते शुक्रवार को भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में गुजराज कच्छ में पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सभा पाटन-पाटनी लोहाघाट के मल्ला पाटन निवासी हवलदार दयाल राम (49) अत्यधिक गर्मी व डिहाइड्रेशन के कारण मौत हो गई थी। जिस पर उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को लोहाघाट पाटन-पाटनी गांव लाया गया। गुजरात और दिल्ली से आए बीएसएफ की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। दिल्ली से आए बीएसएफ के कमांडेट एमके नेगी, आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी कमांडेट धर्मपाल सिंह रावत, तहसीलदार जगदीश नेगी,थाना निरीक्षक अशोक कुमार आदि ने पुष्प चक्र अर्पित किए। चिता को मुखाग्नि दीवान विश्वकर्मा और नवीन विश्वकर्मा ने दी। शव यात्रा में आए लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा,दयाल तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, गोविंद वर्मा, प्रकाश सिंह बोहरा, मोहन चंद्र पाटनी,सुभाष विश्वकर्मा, चांद बोहरा, सचिन जोशी, योगेश मेहता,उमेश कालाकोटी सहित विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते