Home उत्तराखंड सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया
उत्तराखंडसमाज

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

10

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य बहिष्कार के दौरान राशन का वितरण और उठान नहीं किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को सोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा के नेतृत्व में एकत्रित हुए सस्ता गल्ला विक्रेता कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे। बाद में सोर घाटी संस्था के गल्ला विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से तीन नवंबर को देहरादून में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के जिला अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने, नेटवर्क की समस्या का समाधान करने, दिल्ली सरकार की तर्ज पर कांटे और तराजू उपलब्ध कराने तथा मिड-डे मील (एमडीएम) का पिछले 10 वर्षों का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगें बैठक में रखी जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के सस्ता गल्ला विक्रेता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रमेश सिंह ढेक, सुरेश चंद्र जोशी, चंद्र मोहन जोशी, बसंत विश्वकर्मा, कैलाश चौबे, भुवन चंद्र भट्ट, हेमंत कुमार, सरिता अधिकारी,मोहन सिंह, विक्रम सिंह, केदार दत्त, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह सामंत, विक्रम सिंह धौनी और हरीश चतुर्वेदी सहित कई विक्रेता मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते