लोहाघाट। लोहाघाट के स्केच आर्टिस व आई स्ट्रीम के छात्र हर्षित ओली को डीएम ने उनकी उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया। इससे पहले हर्षित को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सम्मानित किया है।
बुधवार को दोपहर डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट नगर के गांधी चौक निवासी 21 वर्षीय हर्षित ओली को उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया। हर्षित ने अपनी विशेष कलात्मक शैली में डीएम का भी एक शानदार स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया। जिसमें डीएम ने हर्षित की शानदार कला के लिए सराहना की। बताते चलें कि हर्षित वर्तमान में पॉलीटेक्निक आईटी स्ट्रीम के छात्र हैं और स्केचिंग को अपनी हॉबी के रूप में निखार रहे हैं। इसके साथ ही हर्षित ने कराटे खेल में भी राज्य और राष्ट स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पूर्व हर्षित ने प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी उनका स्केच उपहार स्वरूप भेंट कर चुके हैं, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा काफी सराहा गया था। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने इस मौके पर कहा कि हर्षित जैसे युवा जो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को जीवित रखे हुए हैं, वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हर्षित को अपनी कला को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। हर्षित को सम्मान दिए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, हरीश गिरी,सुंदर गिरी, रोहितास शर्मा, भगवत पांडेय, अमित जुकरिया, अमित साह आदि ने खुशी जताई।





















Leave a comment