लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परीवार ने खुशी जताई।
स्कूल के चेयरपर्सन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि स्कूल के 6 छात्र-छात्राओं ने कक्षा 6 और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें छात्रा कोमल बोहरा, दिव्यांशी पाटनी, अर्पिता बोहरा, अंश चतुर्वेदी, दीपांकर पाटनी और गर्विता बोहरा ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रबंधक जोशी ने बताया कि स्कूल में नियमित रुप से पढाई के साथ छात्र-छात्राओं को कॅरियर से संबंधित, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल व अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा दी जाती है। छात्र-छात्राओ की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। इस मौके पर प्रियंका वर्मा, दीप माला राय, दिक्षा पंत, सूरज जोशी, सूरज बोहरा, हेमा बोहरा, गीता माहरा, कृष्णा जोशी, विजय चौबे,दीपा गड़कोटी आदि ने शुभकामनांए दी हैं।





















Leave a comment