लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के वितरण हो रही अनियमिताओं के चलते हड़ताल का निर्णय लिया है। उन्होंने दो नवंबर से राशन का वितरण और राशन का उठान न करने का निर्णय लिया।
शनिवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि बीते लंबे समय से वह मानदेय की मांग करते आ रहे हैं, जिसमें शासन स्तर पर मानदेय कमेटी का गठन हुआ, लेकिन आज तक इसका निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभाग ने 80 फीसदी ऑनलाइन राशन के वितरण का प्रावधान रखा था, जो अब सौ फीसदी कर दिया है। जिसमें न तो उन्हें तौलकर राशन दिया जा रहा है और न ही छीज काटने प्रावधान है। ऐसे में लगातार उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिससे उन्हें रोजी रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलवा कोरोना काल से विभाग ने भाड़े का भुगतान नहीं किया है। साथ ही एपीएल कार्डों में लाभांस को मांग के बाद भी अब तक नहीं बढाया गया। उन्होंने जिले में कांटे और मसीन ठीक करने वाले दो आपरेटर की मांग भी की है। उन्होंने निर्णय लिया किया दो नवंबर से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और न तो राशन का वितरण करेंगे और न ही राशन का उठान करेंगे। कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चन्द्रमोहन जोशी,होशियार सिंह धौनी, विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, दीपक पुजारी, भावना जोशी, सुरेश चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र पांडेय, मोहन सिंह, हेमंत कुमार, राजेन्द्र सिंह, जोगा सिंह,मदन सिंह, लक्ष्मण राम, हरीश चतुर्वेदी, बसंत राम, कैलाश सिंह, नरेश पांडेय, विपिन गड़कोटी आदि मौजूद रहे।























Leave a comment