Home उत्तराखंड सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंडशिक्षा

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

31

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर चांदमारी लोहाघाट में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पहुंचे गोपाल सिंह बिष्ट, गीता देवी, मंजू देवी एवं निर्मला बिष्ट ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, सम्मान, शिक्षा और अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने बच्चों को अच्छे और बुरे व्यवहार के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में POCSO अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की जानकारी उचित व्यक्ति तक पहुंचाने तथा दूसरों के अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नवीन चंद्र जोशी, राजीव गिरी, मुकेश पाटनी, किशोर मेहता, रेखा जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते