Home Uncategorized पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार
Uncategorizedअपराधआपदा

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

157

 

लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
सोमवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि चैकिंग के दौरान ट्रचिंग ग्राउंड कलीगांव रोड के पास 21 साल के सरताज अहमद निवासी निकट खेतीखान चौराहा लोहाघाट के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना निरीक्षक ने बताया कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रही है। एसओ ने लोगों से नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले या अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखने पर टोल फ्री नंबर या निकट के पुलिस थाने पर सूचना दें। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक वर्मा, भुवन जोशी रहे।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते