लोहाघाट। लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत यूनिटी कप सीजन 3 फुटबाल फाइनल में बाणासुर राजपूत ने ढेक इलेवन को हराकर ट्राफी और नकद इनाम पाया।
बिशंग के टांण खेल मैदान में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नीजि प्रयायों से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच बाणासुर राजपूत और ढेक इलेवन के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के अंत में बाणासुर राजपूत ने 4-0 से ढेक इलेवन को हराकर फाइनल मैच जीता। रेफरी अतुल कार्की और लाइन मैन यश करायत और अतुल फर्त्याल रहे। आयोजक मंडल के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से मिनी ओलंपिक के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि फुटबाल में विजेता टीम को ट्राफी के साथ 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। इस मौके पर नरेश करायत, शांभवी मुरारी, नेहा मुरारी, सुषमा फर्त्याल, आयुष फर्त्याल, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, कपिल मुरारी आदि समस्त मिनी ओलंपिक टीम।


























Leave a comment