Home Uncategorized सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी
Uncategorizedसमाज

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

87

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। योजना के लिए प्रथम किस्त के रुप में शासन ने एक करोड़ रुपये जारी किया।
देहरादून में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ शिष्टमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिसमें पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि नगर लोहाघाट के लिए केन्द्र पोषित योजना अमृत 2.0 के तहत सरयू लिफ्ट पेयजल का जीओ शुक्रवार को जारी हो गया है। जिसमें सीएम धामी ने स्वीकृति का जीओ शिष्टमंडल को दिया। वर्मा ने बताया कि योजना की लागत 84.44 करोड़ की है। उन्होंने बताया कि योजना का कार्य जल्द शुरू होगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। योजना के धरातल पर आने से लोगों को साफ और भरपूर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। योजना का जीओ जारी होने पर वर्मा ने नगर के लोगों की ओर सीएम धामी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीएम धामी का लोहाघाट आगमन होगा, जिसमें उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शिष्टमंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, जिप. सदस्य योगेश जोशी, गोविंद बोहरा, सभासद आशीष राय, दीपक नाथ गोस्वामी, चन्द्रशेखर बगौली,चन्द्रशेखर जोशी, हरीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते