Home राजनीति लोहाघाट में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगा चुनाव
राजनीति

लोहाघाट में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगा चुनाव

251

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल के चुनाव के चलते शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी के नामांकन सही पाए गए। 4 अगस्त को चुनाव अध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगा, जबकि उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी भूपाल सिंह मेहता और चुनाव नामांकन प्रभारी कीर्ति बगौली ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र सही पाए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनीष जुकरिया और सतीश मुरारी व महामंत्री पद के लिए विवेक ओली और प्रमोद गहतोड़ी के बीच चुनाव होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू और कोषाध्यक्ष के लिए टीकादेव खर्कवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 27 व 28 को नाम वापसी होगी। चार अगस्त रविवार को 586 पंजीकृत व्यापारी मतदान करेंगे। उसी दिन चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव वरिष्ठ व्यापरियों व मुख्य संरक्षक भीम दत्त बगौली, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री गणेश दत्त खर्कवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र खर्कवाल, पूर्व महामंत्री विपिन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते