Home उत्तराखंड भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम
उत्तराखंडराजनीति

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

114

 

लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी षड़यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल की अध्यक्षता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में तीन दिन पहले कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को सीडीओ कार्यालय चम्पावत में जोरशोर से उठाया था। जिसमें विधायक ने विकास कार्यों में कमीशन खोरी को लेकर आवाज उठाने के साथ दोषी कर्मियों पर कार्रवाई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब मामले को लेकर विधायक अधिकारी ने सीडीओ के समक्ष जांच की मांग उठाई तो सीडीओ ने भी जांच का आश्वासन दिया। लेकिन भाजपा ने जांच से पहले सीडीओ का स्थानांतरण कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की मनसा सही नहीं है। जबकि भाजपा ने भ्रष्ट्राचार के मुद्दे का समर्थन करना चाहिए और जांच की मांग करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ईमानदार और जनप्रिय विधायक की छवि खराब करने का षडयंत्र रच रही है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, शैलेन्द्र राय, जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, जितेन्द्र साह, रधुवर कलौनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते