Home उत्तराखंड बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली
उत्तराखंडराजनीति

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

100

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर, मंहगाई और बेरोजगारी पर भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस ने रैली निकालकर भाजपा के खिलाफ नारे बाजी भी की।
रविवार को बाराकोट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के दिशा निर्देशन पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाराकोट बाजार में रैली निकाली। जिसमें उन्होंने भाजपा केन्द्र और राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। उन्होंने कहा कि देश में बेरोगारों की संख्या बढती जा रही है, इधर पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम बढने से हर चीज मंहगी हो गई है। जिससे देश की आम जनता मंहगांई की मार से परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को खोखला करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को आने वाले विधानसभा में मजा चखाएगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य शंकर सिंह बोहरा, विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली, महेश सिंह अधिकारी, संजय जोशी, प्रकाश गड़कोटी, ललित प्रसाद, मदन राम, राजेन्द्र सामंत, अखिलेश फर्त्याल, नवीन टम्टा, त्रिलोक सिंह, रुप सिंह, धन सिंह, देव सिंह अधिकारी, चंचल राम, रमेश सिंह, अमर सिंह, शेखर राम, राजेन्द्र अधिकारी, कमल कालाकोटी, हरि सिंह, पंकज सामंत,गोविंद लाल, विक्रम सिंह सामंत आदि रहे। इधर लोहाघाट में भी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा और नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते