Home Uncategorized लोहाघाट में मां झुमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव धूमधाम से होगा
Uncategorizedधार्मिक

लोहाघाट में मां झुमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव धूमधाम से होगा

325

 

लोहाघाट। मां झुमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर पाटन-पाटनी में बैठक की गई। इस दौरान महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए।
रविवार को पाटन-पाटनी के सामुदायिक भवन में महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता व सचिव शशांक पांडेय के संचालन में बैठक हुई।
बताया गया कि 8 सितंबर से चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। 11 सितंबर के दिन मुख्य मेले में पाटन-पाटनी और राईकोट महर से देवीरथ मां झुमाधूरी मंदिर जाकर परिक्रमा करेंगे। महोत्सव में शैक्षिक,खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। महोत्सव के दौरान लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा ने बताया कि जल्द ही खाल से झुमाधूरी तक रास्ते का सुधारीकरीकरण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान जनरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात करेगा। इस दौरान बीएसएफ के जवान दयाल राम के निधन पर शोक सभा की गई। इस मौके पर गिरीश राम, सुभाष विश्वकर्मा, मदन बोहरा, मदन विश्वकर्मा, धन सिंह पाटनी, प्रकाश चन्द्र, कमल कुलेठा, विनय पाटनी, राहुल महर, मुकेश पाटनी, विजय बोहरा, प्रदीप पाटनी, राजेन्द्र प्रसाद, जगदीश राम, रेनू पाटनी, इंद्रा पाटनी, हेमा पाटनी, राजेश्वरी, पुष्पा, विमला, पूनम आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

लोहाघाट में अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते