Home समाज पूर्व सैनिकों ने कारगिल दिवस पर सुनाए वीरता के किस्से 
समाज

पूर्व सैनिकों ने कारगिल दिवस पर सुनाए वीरता के किस्से 

267

रिपोर्टर: निमिष राय

लोहाघाट। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय पर वीरता के किस्से सुनाए।
शुक्रवार को पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों ने अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर देश भक्ति की अलख जगाई। सैनिकों ने कारगिल युद्ध के समय की कई जानकारियां साझा की। उन्होंने सैनिक विश्राम गृह तक प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान हुए पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और बेहतर कार्य करने पर यातायात पुलिस कर्मी हेम माहरा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पेंशनर्स संगठन के जिला अध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, पूर्व जिलायुवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, कै. रघुवीर सिंह, हयात सिंह, सीबी बिष्ट, एनके पुनेठा, अमर सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह देव, शेर गिरी, ,हयात सिंह रावत, अजय उप्रेती, महेश चन्द्र पांडेय, प्रेम चौबे, गंगा दत्त चौबे, दीवान सिंह, ललित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते