Home उत्तराखंड लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।
उत्तराखंडराजनीति

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

79
filter: 101; fileterIntensity: 0.64; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.34305555, 0.778125);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 47;

 

रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र तक से पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों का हुआ सम्मान।

 

 

लोहाघाट। नगर के नेहरू पार्क में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल की पहल पर ‘आत्मनिर्भर शक्ति—स्वरोजगार से सम्मान तक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायनगर चौड़ी, फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी, फर्त्याल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश प्रमुखता से गूंजा। कार्यक्रम में लखपति दीदी, डेयरी, कृषि, स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं के प्रयासों को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अब परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर परिवार, समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, वह महिला शक्ति और आत्मविश्वास की मजबूत तस्वीर पेश करता है।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति आज लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह, कृषि, डेयरी और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रही है। महिलाओं का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता मुरारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक महिला मोर्चा रहीं। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी रहीं। कार्यक्रम का संचालन रेनू गड़कोटी एवं सुष्मिता फर्त्याल ने किया। इस दौरान पुष्पा सोन, गोदावरी बोहरा, चंद्रकला मेहरा, शांति कोठारी, सुशीला चौबे और सोनू भंडारी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते