लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
गुरुवार को कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र बोहरा और सह संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में शिशु मंदिर लोहाघाट से मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, चांदमारी, जयंती भवन फिर शिशु मंदिर में समापन हुआ। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को रामलीला मैदान में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि महंत स्वामी धर्मराजानंदपुरी महाराज और महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 हेमंतानंद पशुपति महाराज होंगे। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने बाइक रैली में प्रतिभाग किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक जितेन्द्र, नगर प्रचारक अर्जुन माहरा, जगदीश ओली, अमित जुकरिया, पियुष ढेक, सतीश माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, निर्मल माहरा, गिरीश कुंवर, शिखर वर्मा, दीपक देव, अजय बिष्ट, अमित साह, योगेश पांडेय आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment