Home Uncategorized व्यापारियों के हित को देखकर यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई
Uncategorizedव्यापार

व्यापारियों के हित को देखकर यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई

394

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे ट्रेफिक व्यवस्था से नाराज व्यापारी पुलिस से मिले। इस दौरान उन्होंने मालमाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय व्यापारियों के हितों के देखते हुए बदलने के लिए कहा।
रविवार को दोपहर एक बजे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारी पुलिस से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने वीर कालू सिंह चौराहे से जयंती भवन तक जाने वाली टैक्सियों और मालवाहक वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होने जाड़ों के दिनों में सुबह नौ बजे से पहले शाम को चार बजे बाद सामान उतारना संभव नहीं है। उन्होंने पुलिस ने व्यवस्था को व्यापारियों के हित में करने की मांग की। जिस पर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मालवाहक वाहनों को लोड़िंग अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। टैक्सियों को संचालन की अनुमति दी जा रही है, लेकिन जाम न लगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, दीपक ओली, मनोज गर्ग, सतीश खर्कवाल, रवि पुनेठा, सूरज सक्सेना, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते