Home उत्तराखंड लोहाघाट से लाखों का सोना चांदी लेकर बंगाल के दो कारीगर फरार
उत्तराखंडव्यापार

लोहाघाट से लाखों का सोना चांदी लेकर बंगाल के दो कारीगर फरार

266

:: इससे पहले भी एक व्यक्ति पर आभूषण चोरी का आरोप लगा था।

लोहाघाट। बंगाल के रहने वाले दो कारीगरों पर लोहाघाट में सोना और चांदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो कारीगरों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
मंगलवार को नगर के खड़ी बाजार के स्वर्ण आषभूण एक व्यापारी ने लोहाघाट पुलिस थाने में तहरीर देकर बताया कि साहिद अली मलिक पुत्र असगर मलिक बाली चतुरी हावड़ा पश्चिम बंगाल और एसके साहिबुल निवासी बाली चतुरी हावड़ा पश्चिम बंगाल बीते एक साल से नगर लोहाघाट में ज्वेलरी बनाने का कार्य करते थे। जिसमें वह कई स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं का आभूषण बनाने का कार्य करते थे। पीड़ित ने बताया कि उनका करीब 35 ग्राम सोना और 700 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी कुंदन सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। दोनों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित कर पुलिस थाने में इसकी जानकारी दे दी है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते