Home समाज एससी प्रकोष्ठ ने जिला योजना में अनदेखी का आरोप लगाया, जांच की मांग उठाई
समाज

एससी प्रकोष्ठ ने जिला योजना में अनदेखी का आरोप लगाया, जांच की मांग उठाई

260

एससी प्रकोष्ठ ने जिला योजना में अनदेखी का आरोप लगाया, जांच की मांग उठा
लोहाघाट। कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने जिला योजना में बंदरबांट का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग उठाई। न्याय न मिलने पर जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी।
गुरुवार को कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल कालाकोटी ने एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2024-25 की जिला योजना में सरकार की ओर से अनूसूचित जाति अवस्थापना विकास के लिए आए बजट में अनूसूचित जाति की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि अनूसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में रास्ते, पानी, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ तो सबका साथ सबका विकास की बात कहती है, लेकिन दूसरी ओर अनसूचित जाति के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एससीपी का पैसा नीजि स्कूलों और अन्य चहेतों की योजनाओं में दिया है। जहां पर अनूसूचित जाति के व्यक्तियों का उन योजनाओं से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष से सीएम से मामले की जांच कर अनूसूचित जाति के लोगों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। न्याय न मिलने पर जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अजय गोरखा, ललित कालाकोटी, जगजीवन विश्वकर्मा, गजेन्द्र राम आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते