Home समाज बाराकोट बीडीसी बैठक में उठे बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे
समाज

बाराकोट बीडीसी बैठक में उठे बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे

446

बाराकोट बीडीसी बैठक में उठे बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्द
लोहाघाट। बाराकोट में बीडीसी की बैठक में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान 33 विभागों के अधिकारियों ने समस्याएं सुनी।
गुरुवार को बाराकोट के ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख विनीता फत्र्याल की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में डीएम नवनीत पांडेय ने अधिकारियों से समस्याओं को समय से निदान करने के निर्देश दिए। बैठक में जेष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बीईओ की नियुक्ति, कानूनगो चौकी और तहसील भवन के मरम्मत करने, बरदाखान-बिसराली, आली मोटर मार्ग के सुधारीकरण, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने बाराकोट लिफ्ट पेयजल योजना को शुरू न करने पर ईएनडीएस विभाग की लापरवाही का मुद्दा डीएम के समक्ष रखा। उन्होंने सीएम घोषणा में खलकीना-बंज्वाड़-अतखड़ा सड़क को जल्द शुरू करने की मांग उठाई, बाराकोट में ब्लड हैल्थ यूनिट के संचालन की मांग उठाई, ग्राम प्रधान नारायण फत्याल ने मल्ला बापरु में बिजली की लाइन बदलने, उद्यान विभाग से पालीहाउस लगाने, लधु सिंचाई विभाग में कर्मचारी न रहने की शिकायत, ग्राम प्रधान निर्मल नाथ ने स्वजल में कार्य न होने पर नाराजगी जताई, राजेश जोशी सोलर प्लांट लगाने आदि की मांग, ग्राम प्रधान राकेश बोहरा ने जीआईसी बाराकोट में एनसीसी और कामर्स विषय की मांग उठाई। डीएम ने सभी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी। संचालन एडीओ उमेद राम जोला ने किया। इस मौके पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, सीडीओ एसके सिंह, डीडीओ डीएस दिगारी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, बीडीओ एलएल वर्मा आदि विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
——————————————

विधायक खुशाल ने खाद्य पूर्ति अधिकारी के फोन न उठाने पर नाराजगी जताई
लोहाघाट। बाराकोट बीडीसी बैठक में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया। इस दौरान विधायक ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। बैठक में कहा कि खाद्य पूर्ति अधिकारी को कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने समस्याओं को सुनने के लिए फोन रिसीव नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी को जनता की हर समस्या सुनने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते