लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां की सफलता पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पूरी टीम का शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
बुधवार को हेमा बिष्ट ऑफीशियन के बैनर तले बनी कुमाऊनी एल्मब स्वामी बोर्डर मां के लिए आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि लोहाघाट में सीमित साधनों के चलते कुमाउनी एल्बम को बनाना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के कई युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी। पूर्व विधायक ने कहा वह युवाओं को नशे से दूर रखने और उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढाने वालों को हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका व एल्बम की मुख्य हेमा बिष्ट के साथ एल्बम की नायिका भारती माहरा, नायक प्रियांशु ढेक और कैमरा और निर्देशक पत्रकार जगदीश राय का शॉल ओढाकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, हर्षित फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, आनंद सिह, मुकेश बगौली आदि मौजूद रहे।


























Leave a comment