Home उत्तराखंड दशहरा महोत्सव में डॉ. सुशीला साह, डॉ. सोनाली मल्होत्रा और भारती माहरा और रामलीला के कलाकार सम्मानित
उत्तराखंडधार्मिकसमाज

दशहरा महोत्सव में डॉ. सुशीला साह, डॉ. सोनाली मल्होत्रा और भारती माहरा और रामलीला के कलाकार सम्मानित

71

लोहाघाट। लोहाघाट में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान रामलीला कमेटी ने उत्कृष्ट सेवाएं देने लोगों और कलाकारों को सम्मानित किया।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता पर महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें रिटायर्ड चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशीला साह और उनकी बेटी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को उत्कृष्ट सेवा देने पर शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मेहता ने डॉ. साह के पूर्व में की गई उत्कृष्ट सेवाएं और वर्तमान में डॉ. सोनाली की उपजिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर बेहतर सेवा देने पर उनको शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कमेटी ने होली कमेटी अध्यक्ष भारती माहरा को समाज में सांस्कृतिक गतिविधियां और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्घन का संदेश देने के लिए उनकी टीम के साथ सम्मानित किया और रामलीला में सुमित्रा, सबरी और सुलोचना की पात्र करिश्मा जोशी को बेहतर कला का प्रदर्शन करने सम्मानित किया। इसके साथ रामलीला के समस्त कलाकारों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जूनियर नृत्य प्रतियोगिता में दीविशा गड़कोटी के प्रथम आने पर उनको भी सम्मानित किया। अध्यक्ष मेहता कहा कि कलाकारों के बेहतर मंचन के कारण लोग रामलीला देखने के लिए हजारों लोग आए। उन्होंने आने वाले भविष्य में भी आयोजन को भव्य रुप देने के लिए कहा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते