लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में लेफ्टिनेंट बनने और पहली बार घर आगमन पर लोगों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। स्वागत समारोह में रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल, श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र और फुटबाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रामलीला मंच में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यापारी व रामलीला कमेटी संरक्षक गणेश दत्त खर्कवाल और माता सुधा खर्कवाल के पुत्र मेहुल के लैफ्टिनेंट बनने पर लोगों ने शॉल ओढाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मेहुल ने ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चैन्नई से पासिंग आउट परेड बीते पांच सितंबर को पूर्ण की। जिसके बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद कार्यरत हुए हैं। मेहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद बीबीए दिल्ली से किया। इसके बाद सेना में जाने की तैयारी शुरू की। इस मौके पर फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, एडवोकेट नवीन मुरारी, श्रीमती कौशल संगीत कलाकेन्द्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया, जीवन गहतोड़ी, ईश्वरी लाल साह, क्षितिज जुकरिया, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन खर्कवाल, राजू गड़कोटी, आसू वर्मा, विजय राय, रमेश बिष्ट,मनोज जोशी,कैलाश खर्कवाल, सतीश खर्कवाल, शैलेंद्र राय, मयंक खर्कवाल, कीर्ति बगौली, अमित साह,दीपक सुतेड़ी,भुप्पी माहरा, रोहन राजपूत, त्रिभुवन पांडेय, नवनीत पाण्डेय,मनन वर्मा, किरन पुनेठा, शगुन खर्कवाल, सुशीला बोहरा, दीपा खर्कवाल, सुनीता खर्कवाल, सरोज पुनेठा, कविता मेहता आदि मौजूद रहीं।


























Leave a comment