Home Uncategorized पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के निकाय संगठन प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लोगों ने बैंड-बाजों के साथ लोहाघाट में किया स्वागत
Uncategorizedव्यापारसमाज

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के निकाय संगठन प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लोगों ने बैंड-बाजों के साथ लोहाघाट में किया स्वागत

469

 

लोहाघाट। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने लोहाघाट में लोगों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष वर्मा के लोहाघाट आगमन पर मानेश्वर से लोहाघाट रोडवेज स्टेशन पर लोगों ने बाइक रैली निकाली। जहां लोगों ने वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में बैंड-बाजों के साथ नगर में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर पालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला। लोगों ने वर्मा के उत्तराखंड निकाय अध्यक्ष बनने पर लोहाघाट के लिए गौरव की बात कही। इस दौरान नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि वह उत्तराखंड में नगर पालिका और निकायों की समस्या को लेकर कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सचिन जोशी, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, निर्मल माहरा, दीपक जोशी, सतीश मुरारी, प्राशिस. अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, कमल राय, मनोज गर्ग, विवेक ओली, मदन वर्मा, गौरव वर्मा, टीका देव खर्कवाल,आसू वर्मा, शेखर उप्रेती, हरचरन, दिनेश सुतेड़ी, आशीष राय, नन्नू वर्मा आदि कई लोग शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते