Home उत्तराखंड बाराकोट में ढोल नगाड़ों के साथ जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत
उत्तराखंडधार्मिक

बाराकोट में ढोल नगाड़ों के साथ जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत

326

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में मां भगवती लड़ीधूरा मंदिर में बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया।
शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा विशोन पर्वत से चलकर यात्रा के 17 वें दिन मां भगवती मंदिर लड़ीधूरा पहुंची। जहां लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डोली यात्रा नगाड़ों की नौबत बजाकर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगलगान गाए। पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी भुवन चन्द्र जोशी ने संपादित की। देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। डोली यात्रा के साथ मंत्री प्रसाद नैथानी की पत्नी रौशनी देवी, विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा के अध्यक्ष रुप सिंह, रवि नेगी, मनोज राणा, धना लाल, श्याम लाल, सचिन रावत, चन्द्र सिंह रावत, कनक सिंह, जोत सिंह, परमवीर सिंह, इंदु भूषण बडौनी शामिल रहे। यात्रा का स्वागत करने में प्रकाश सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, चिराग फर्त्याल, उमेश्वर सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह अधिकारी, नंदा बल्लभ बगौली, परमानंद जोशी, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, रमेश चन्द्र जोशी, कोस्तुब अधिकारी, संजय सिंह अधिकारी, नवल जोशी, दीपक चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते