Home Uncategorized डायट में आईराइज पुणे जिले के 60 शिक्षकों को बनाएगा इनोवेशन स्टार
Uncategorized

डायट में आईराइज पुणे जिले के 60 शिक्षकों को बनाएगा इनोवेशन स्टार

888

 

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में 23 जुलाई से तीन दिवसीय नवाचारी विज्ञान गणित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जनपद चंपावत के 60 शिक्षकों को इनोवेशन स्टार बनाया जाएगा।
रविवार को डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि 23 जुलाई से माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों की नवाचारी कार्यशाला होगी। डॉ. गहतोड़ी ने बताया कि कार्यशाला एससीईआरटी उत्तराखंड की पहल पर इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च इन्नोवेशन एंड स्टेम एजुकेशन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में आई-राइज पुणे की मुख्य प्रशिक्षिका प्रदन्या पुजारी भी प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यशाला में विज्ञान और गणित को विभिन्न नवाचारों के माध्यम से कक्षा-कक्ष तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों को रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट तथा डायट प्राचार्य एचआर कोहली ने सभी प्रधानाचार्यों को नामित शिक्षकों को प्रत्येक दशा में कार्यशाला हेतु कार्यमुक्त करने को कहा है। राष्ट्रीय महत्व की इस कार्यशाला को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते