Home राजनीति लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं पर शिष्टमंडल सीएम से मिला
राजनीति

लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं पर शिष्टमंडल सीएम से मिला

548

लोहाघाट। नगर लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं के निदान लेकर शिष्टमंडल सीएम धामी से देहरादून में मिला।
नगर लोहाघाट से गए शिष्टमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास कैम्प कार्यालय देहरादून में मुलाकात की। जिसमें उन्होंने नगर लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे और डीपीआर के लिए जल्द धनराशि उपलब्ध कराने, उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की। इसके साथ ही नगर में बहुद्देश्यीय रामलीला मंच निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। जिस पर सीएम ने जल्द ही सभी समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पाटी मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी आदि शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते