लोहाघाट। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने लोहाघाट में लोगों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष वर्मा के लोहाघाट आगमन पर मानेश्वर से लोहाघाट रोडवेज स्टेशन पर लोगों ने बाइक रैली निकाली। जहां लोगों ने वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में बैंड-बाजों के साथ नगर में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर पालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला। लोगों ने वर्मा के उत्तराखंड निकाय अध्यक्ष बनने पर लोहाघाट के लिए गौरव की बात कही। इस दौरान नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि वह उत्तराखंड में नगर पालिका और निकायों की समस्या को लेकर कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सचिन जोशी, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, निर्मल माहरा, दीपक जोशी, सतीश मुरारी, प्राशिस. अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी, कमल राय, मनोज गर्ग, विवेक ओली, मदन वर्मा, गौरव वर्मा, टीका देव खर्कवाल,आसू वर्मा, शेखर उप्रेती, हरचरन, दिनेश सुतेड़ी, आशीष राय, नन्नू वर्मा आदि कई लोग शामिल रहे।






















Leave a comment