Home Uncategorized उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराकोट के रामप्रसाद कालाकोटी बने दूसरी बार ब्लाक अध्यक्ष
Uncategorized

उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराकोट के रामप्रसाद कालाकोटी बने दूसरी बार ब्लाक अध्यक्ष

390

:::: रामप्रसाद कालाकोटी के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने भी बधाई दी।:::

लोहाघाट। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बाराकोट इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान राम प्रसाद कालाकोटी दूसरी बार बाराकोट के ब्लाक अध्यक्ष बने।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद कालाकोटी की अध्यक्षता और संजय कुमार के संचालन में उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल रहीं। विशिष्ट अतिथि जेष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली और ग्राम प्रधान संतोला राम प्रसाद रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में राजकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारण और समाधान विषय पर सभी शिक्षकों और अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने सभी शिक्षकों से जिम्मेदारी पूर्वक शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचन में कुल 151 में से 149 मत पड़े जिसमें अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी रामप्रसाद कालाकोटी को 75 और रमेश चंद्र जोशी को 66 तथा 7 मत अवैध घोषित हुए। अन्य पदों में उपाध्यक्ष वंदना जोशी, त्रिभुवन नाथ, सुनीता ओली, गिरधर राम और मधु कॉलोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा वर्मा, मंत्री पद पर महेंद्र सिंह अधिकारी, संयुक्त मंत्री पद पर सागर वर्मा, उपमंत्री पद पर रेनू मेहता, विजय बहादुर, प्रचार मंत्री कैलाश जोशी, भगवान ग्वाल, कविता बिष्ट, शेर सिंह, संगठन मंत्री महेंद्र सिंह, हयात तड़ागी, मनोज पंत, भवान मेहता, कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र गड़कोटी तथा लेखाकार पद पर जगदीश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया तदर्थ समिति के निर्वाचित सदस्य जीवन सिंह मेहता और चंद्र किशोर पांडेय रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल, रूद्र सिंह बोहरा, कैलाश फर्त्याल, उत्तम सिंह फर्त्याल, प्रकाश चंद्र जोशी, कवींद्र सिंह तड़ागी, हरि विनोद पंत, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, पान सिंह चमलेगी,डॉ. योगेश चतुर्वेदी, शेर सिंह अधिकारी,सुभाष कुमार, महेन्द्र अधिकारी, दीपिका जोशी, महेश पांडेय आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते