Home समाज विश्व हिन्दू परिषद ने सत्यापन और महिला टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला टेलर की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन दिया
समाज

विश्व हिन्दू परिषद ने सत्यापन और महिला टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला टेलर की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन दिया

335

लोहाघाट। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लेडीज टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला टेलर की मौजूदगी की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर में कई लेडीज टेटर की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों के बहार तो लेडीज ट्रेलर का बोर्ड लगा हुआ। लेकिन अंदर पुरुष टेलर महिलाओं के वस्त्रों की नाप ले रहे है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के कपड़ों की सिलाई वाली दुकानों में नाप-जोख के लिए महिला टेलर होनी आवश्यक है। जिससे महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही नगर में खुली हुई हेयर कटिंग सेलूनों में कार्यरत व्यक्तियों का पूर्ण सख्ती के साथ सत्यापन किया जाए और उनके लाइसेंस को चैक किया जाएं। उन्होंने  बगैर सत्यापन के कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह समस्त कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर नगर संयोजक बजरंग दल विजय बिष्ट,नगर मंत्री कमल बोहरा, नरेश कुमार, नितिन बोहरा, अनिल सिंह, मोहित सिंह, राकेश जोशी, भास्कर मुरारी, राहुल सिंह, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते