Home Uncategorized डायट में आयोजित संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में 17 प्रतिभागियों का चयन जिले में
Uncategorized

डायट में आयोजित संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में 17 प्रतिभागियों का चयन जिले में

565

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 शिक्षक तथा विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है।
समारोह के प्रभारी डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस साल संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 94 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। जिसमें शिक्षक वर्ग सुगम संगीत विधा में नमिता मुरारी ने चम्पावत, हेम चन्द्र पाण्डे ने लोहाघाट, मिताली भट्ट ने बाराकोट तथा लीलाधर जोशी ने पाटी विकास खंड से प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद के लिए जगह बनाई। शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय साल पाटी के राजन सिंह बोहरा प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग विद्यार्थी शास्त्रीय गायन विधा में नीतू कुंवर ने चम्पावत, पूजा पांडेय ने लोहाघाट, सपना टम्टा ने बाराकोट तथा मानसी गहतोड़ी ने पाटी से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर लोक नृत्य विधा में मानसी विश्वकर्मा ने चम्पावत, गुंजन ने लोहाघाट, लक्ष्मी अधिकारी ने बाराकोट तथा काजल ने पाटी से प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद के लिए स्थान पक्का किया। जूनियर लोक नृत्य विधा में करुणा ने चम्पावत, कृतिका ने लोहाघाट, कशिश ने बाराकोट तथा माही बोहरा ने पाटी से प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद के लिए जगह बनाई। निर्णायक लीला तिवारी, टीसी कश्मीरा, षज्ञ शांति जोशी रहीं। डाइट प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने निर्णायकों तथा सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. अरुण तलनिया, डॉ. लक्ष्मीशंकर यादव,  आशुतोष वर्मा, डॉ. अनिल मिश्रा,लता आर्य, डॉ. नवीन जोशी, दीपक सोराड़ी, मनोज भाकुनी, योगिता पंत, भगवती जोशी, डीएलएड प्रशिक्षु नितिन सुतेड़ी, पवन पांडेय, चंद्रमणि,  मनोज मेहता आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते