Home पर्यावरण देवीधार महोत्सव की रजत जयंती पर साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पर्यावरणसमाज

देवीधार महोत्सव की रजत जयंती पर साल भर चलेंगे कार्यक्रम

454

 

लोहाघाट। नगर के प्रसिद्ध देवीधार मंदिर में 17 जुलाई से पांच दिनी देवीधार महोत्सव के आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव के 25 वें वर्ष में प्रवेश पर रजत जयंती मनाने का निर्णय लिया।
रविवार को देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और महासचिव प्रकाश राय के संचालन में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया कि 25 वें वर्ष में प्रवेश पर मां भगवती मंदिर देवीधार में साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रामायण, रामकथा, देवी मंदिर में देवी भागवत, देवीधार में स्वास्थ्य शिविर, पौध रोपण, खेलकूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल महोत्सव 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पांच दिनी होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही मेले के दौरान पौध रोपण, विभिन्न विभागीय स्टाल लगाने आदि का निर्णय लिए। इस दौरान शिवराज सिंह बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष और राकेश मेहता को कार्यकारी सचिव बनाया गया। समिति के अध्यक्ष मेहता ने आय-व्यय का विवरण रखते बताया कि इस साल 1 लाख 18 हजार रुपया महोत्सव समिति के कोष जमा है। जिसका सभी ने समर्थन किया। इस दौरान महोत्सव में सहयोग करने वाले रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली,गोरखानगर, इड़ाकोट, भुमलाई और कोयाटी के युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, शिवराज सिंह बिष्ट, राकेश मेहता, गिरीश राय, योगेश मेहता, दीप मेहता अर्जुन सिंह छतोला,प्रकाश मेहता, जीवन चन्द्र राय, सुरेश सिंह,किशोर मेहता, विजय मेहता, उमेश चन्द्र पुनेठा, दीप जोशी, शिवम सार्की, आकाश सार्की, शरद सार्की, अमित सिंह बिष्ट, भुवन सिंह छतोला, बलवंत सिंह बिष्ट, पंकज सिंह मंगोला आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते