Home उत्तराखंड समर फेस्टेविल में महिला रामलीला की मची धूम, फुटबाल खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
उत्तराखंडधार्मिकमनोरंजन

समर फेस्टेविल में महिला रामलीला की मची धूम, फुटबाल खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित

126

 

लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित समर फेस्टेविल में महिला रामलीला के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी ने फुटबाल के बुजुर्ग खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर सर्वप्रथम फुटबाल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिसमें पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने पुरस्कार में सहयोग किया। इसके बाद लोक गायिका हेमा बिष्ट की टीम में भारती माहरा, कविता भट्ट, प्रीती माहरा और राखी माहरा ने गोरख्या चेली भागुली में अपने डांस ने मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद महिला राम लीला में धनुष यज्ञ की लीला राम की पात्र किरन पंगरिया, लक्ष्मण की पात्र सरस्वती पुनेठा, रावण की पात्र सुशीला बोहरा, वाणासुर की पात्र पुष्पा बोहरा, जनक की पात्र चन्द्रा पुनेठा, विश्वामित्र सरस्वती जोशी, द्वारपाल में करिश्मा जोशी, सीता उमा देव,मंत्री डोली वर्मा, सुनेना निर्मला तड़ागी आदि ने बेहतर मंचन कर खूब तालियां बटोरी। संचालन मुकेश साह और प्रकाश राय ने किया। इससे पूव रुमझुमा के कलाकारों ने डांस प्रतियोगिता में अपना हुनर दिया। निर्णायक सुमन जोशी, राकेश मेहता, रोहन राजपूत रहे। कमेटी ने अतिथि जिप. अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मनोज कालाकोटी का स्वागत किया। सहयोग में कैलाश बगौली, आनंद पुजारी, दीपक सुतेड़ी, बृजेश माहरा, अजय कलखुड़िया, विजय राय, क्षितिज जुकरिया, पारस जुकरिया, किशोर चतुर्वेदी, हेम पांडेय, जगदीश जोशी, दानू सुतेड़ी, दीप जोशी, नरेश जोशी, महेश सुतेड़ी, जगदीश पाटनी, संजय फर्त्याल, सुनील चौबे, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी,जीवन गहतोड़ी, गोविंद बोहरा, ईश्वरी लाल साह, अमित साह, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, रेखा पुजारी, गीता मेहता, कमला पुनेठा, सीमा वर्मा, भावना कलौनी, पुष्पा बिष्ट आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते