लोहाघाट। मां अखिलतारिणी धाम में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी में फिर से दीपक जोशी को मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया।
मां अखिलतारिणी धाम में मंदिर के अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर विकास और महोत्सव को भव्य बनाने पर मंथन किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष अमर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव देवेन्द्र सिंह बिष्ट, शुभम सिंह, संजय पांडेय, संरक्षक अमर सिंह कुटियाल, संजय भट्ट, फतेह सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह रैंसवाल, सदस्य में पवन सिंह, त्रिलोक सिंह, किशन सिंह,पूरन चिल्कोटी, दिनेश सिंह रावत, तुलाराम चिल्कोटी, दीपक सिंह रैंसवाल, दीपक सिंह रावत को मनोनित किया गया।


























Leave a comment