Home Uncategorized गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से लोहाघाट नगर गूंजा
Uncategorizedधार्मिक

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से लोहाघाट नगर गूंजा

393

निमिष राय
लोहाघाट। नगर के रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को सर्वोदय मंदिर तक ले गए।
मंगलवार सुबह पुरोहित प्रदीप पांडेय, प्रकाश पुनेठा, दीपक पाठक, तुषार पांडेय ने पूजा अर्चना संपन्न। कन्या पूजन के बाद अष्ठ धातु से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ सर्वोदेय मंदिर हथरंगिया में रखा गया। आयोजक समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया ने बताया कि भगवान गणेश की वर्ष भर पूजा की जाएगी। अगले साल फिर से प्रतिमा को गणेश महोत्सव में लाया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के भव्य आयोजन पर सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर बृजेश माहरा, गोविंद वर्मा,जीवन गहतोड़ी, विवेक ओली, नवीन मुरारी, सतीश पांडेय, अमित साह,गणेश खर्कवाल, दिनेश पुनेठा, लक्ष्मी दत्त जोशी, राजू गड़कोटी,चन्द्रशेखर जोशी, पप्पू वर्मा, सुरेश जोशी, गोविंद बोहरा, ईश्वरी लाल शाह, जगदीश लाल शाह, भूपाल मेहता, खुशाल सिंह मेहता, योगेश मेहता, हेमंत पांडेय, संदीप, सुमित गड़कोटी, ईश्वर मेहता, पप्पू गड़कोटी, कीर्ति बगौली, संजय फत्र्याल, भुवन गड़कोटी, बंटी सक्सेना, सरोज पुनेठा, राजू चौहान, सुरेन्द्र बोहरा, सामर्थ साह, दीपांशु पुनेठा, अभिनव चतुर्वेदी,राजू पुनेठा, हर्षित ओली, अनीता चौधरी, भावना माहरा, बबीता ओली, रेखा जुकरिया, सुशीला बोहरा,सुधा खर्कवाल, सुधा खर्कवाल,नीतू मेहता, भावना ओली,लता वर्मा, बीना कनौजिया, दीपा खर्कवाल, हेमा ओली, गीतांजलि वर्मा मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

लोहाघाट में अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते