Home समाज कोलीढेक झील डिस्चार्ज के बाद फिर से भरने लगी
समाज

कोलीढेक झील डिस्चार्ज के बाद फिर से भरने लगी

594

कोलीढेक झील डिस्चार्ज के बाद फिर से भरने लगी
लोहाघाट। क्षेत्र में भारी बारिश का असर कोलीढेक को भी हुआ है। कार्यदायी संस्था ने भारी बारिश के बीच कोलीढेक झील से पानी डिस्चार्ज कर फिर से भरना शुरू किया। अब जल्द ही लोग फिर से नौकायन का आनंद उठा सकेंगे।
बीते 12 सिंतबर से बारिश के बाद जब कोलीढेक झील में खतरे से उपर पानी चला गया था था। ऐसे में झील को खतरा देखकर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने झील के सारे गेट खोल दिए। सिंचाई विभाग के एई आरडी भट्ट ने बताया कि बारिश के वक्त पानी और मलबा ओवर प्लो हो गया था। बांध की सुरक्षा को देखते हुए चारों गेट के साथ आपातकालीन गेट भी खोल दिया गया था। आपातकालीन गेट में तकनीकि खरीबी के चलते बंद नहीं हो पाया। जिसके लिए इंजीनियरर्स की टीम बुलाकर खरीबी को दूर कर दिया गया है। एई ने बताया कि झील में 50 क्यूसेक पानी लगातार आ रहा है। एक घंटे में एक मीटर पानी भर रहा है। जल्द ही झील पूरी तरह से भर जाएगी। इधर लोगों ने कहा कि झील खोलने से पहले डाली गई मछलियों की सुरक्षा नहीं की गई है। लोगों ने झील के पास सूखे पेड़ों के निस्तारण की भी मांग उठाई है। वहीं एई भट्ट ने कहा कि झील की मछलिया सुरक्षित हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते