Home Uncategorized नेपाल सीमा से लगे हरखेड़ा में पहली बार होगा इगास महोत्सव, क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह
Uncategorizedधार्मिक

नेपाल सीमा से लगे हरखेड़ा में पहली बार होगा इगास महोत्सव, क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह

655

रिपोर्टर : निमिष राय
लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे हरखेड़ा में 12 नवंबर से पहली बार तीन दिवसीय इगास महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए महोत्सव समिति ने तैयारियां शुरू की।
रविवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष पॅ. शंकर दत्त पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महोत्सव समिति के संयोजक दीपक नाथ और महोत्सव समिति के सचिव युगल किशोर धौनी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 12 नंवबर से होगा। महोत्सव के शुभारंभ में खीड़ी से हरखेड़ा तक भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ढेक करेंगे। महोत्सव में उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्या सहित विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीम को बुलाया जा रहा है। पहली बार क्षेत्र में महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। समिति के अध्यक्ष पॅ. शंकर दत्त पांडेय ने लोगों से महोत्सव को मिलजुलकर भव्य बनाने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर देवेंद्र अधिकारी,मनोज सिंह धौनी,मोहन सामंत, रोशन कुमार,ऊषा धौनी,तारा सिंह धौनी,मान सिंह धौनी, नारायण सिंह पुजारी, राहुल सिंह धामी, राहुल पांडेय,कुंदन सिंह,सौरभ सामंत, गणेश गिरी,नाथराम,हीरा राम तैयारी में जुटे हुए हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

लोहाघाट में अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते