Home समाज मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान होगी : राज भट्ट
समाज

मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान होगी : राज भट्ट

584

लोहाघाट। एनआरआई राज भट्ट ने लोहाघाट आकर गोद लिए गए कई स्कूलों और संस्थाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गोद लिए स्कूल और संस्थाओं के बच्चों से वार्ता कर उनको जीवन मे सफल होने का मंत्र देकर आशीर्वाद दिया।

मूल रुप से सिरतोली निवासी व हाल में लंदन में एलोरा कैपिटल के सीईओ और फाउंडर राज भट्ट ने अपनी गोद ली संस्था श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र का निरीक्षण किया। कला केन्द्र के प्रधानाचार्य अजय कलखुड़िया के नेतृत्व में उन्होंने संगीत सीख रहे नन्हें कलाकारों से वार्ता की। उन्होंने युवा महोत्सव में प्रदेश स्तर पर तबला वादन में तीसरा स्थान पाने वाली संस्था की छात्रा गीतांशी पांडेय सहित कई कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रभाकर कर रहे कई बच्चों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उन्होंने संगीत सिख रहे बच्चों की मेहनत और लगन से एक बेहतर मुकाम पाने वाले देश के कई सफल लोगों से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता करवाई। इससे पूर्व भट्ट ने जीआईसी लोहाघाट और युवा भवन में कराटे खिलाड़ियों के बीच गए। मालूम हो कि राज भट्ट वर्ष में एक बार उत्तराखंड में आने पर गोद ली सभी संस्थाओं की आर्थिक सहायता करते हैं। इस मौके पर गिरीश भट्ट, राकेश जोशी, हार्दिक तिवारी, सुनील चौबे, राजू गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते