Home राजनीति बाराकोट में बनेगी कार पार्किंग और मंच निर्माण, विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयास रंग लाए
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

बाराकोट में बनेगी कार पार्किंग और मंच निर्माण, विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयास रंग लाए

499

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में जल्द पार्किंग स्थल के साथ रामलीला मंच का नवनिर्माण होगा। इसके लिए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयास रंग लाए।
बुधवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि वह लड़ीधुरा महोत्सव के दौरान बाराकोट गए थे। जहां उन्होंने कार पार्किंग और मंच में जगह कम देखी। लोगों की मांग के बाद उन्होंने शासन में कार पार्किंग और मंच निर्माण की मांग को धरातल में उतार दिया है। विधायक ने बताया कि एक महीने के अंदर बाराकोट में कारपार्किंग और मंच निर्माण के लिए वित्त स्वीकृत हो जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने बताया कि पाटी ब्लाक में छिलकाछिना-रौलमेल 8 किलोमीटर की स्वीकृति, पनिया-रीठाखाल दो किमी. मोटर मार्ग, किमतोली मोटर मार्ग से अखिलतारिणी मंदिर तक डामरीकरण, चम्पावत-गौड़ी से किमतोली रोड का चौड़ीकरण और सुधारीकरण की मांग स्वीकृत हो गई है। जल्द निर्माणा कार्य शुरू होगा। विधायक ने बताया शासन ने चौड़ागौठ-सिल्यूड़ी गूंठ से सिमलखेत तक मोटर मार्ग निर्माण, मूलाकोट से पुनौली तक मोटर निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत से चांचड़ी से सुतेड़ा शील बरुड़ी तक मोटर मार्ग, पाटी में देवली से नौलिया गांव तक मोटर मार्ग निमार्ण, देवीधुरा मुख्य बाजार से कॉलेज तक इंटरलॉकिंग टायल निर्माण की घोषणा की है। विधायक खुशाल अधिकारी विकास कार्यों की स्वीकृति पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का डीएम नवनीत पांडेय का आभार जताया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर कोटियाल, बाराकोट विधायक प्रतिनिध होशियार सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रकाश माहरा, सक्षम अधिकारी, अशोक माहरा, निर्मल नाथ, शिवराज बिष्ट, हेमंत पवांर आदि ने विधायक अधिकारी के प्रयासों की सराहना की।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते