Home समाज लोहाघाट के कनेड़ा पाटन में शाम ढलते ही तेंदुए ने बनाया पालतू कुत्ते को अपना शिकार, स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से पिंजड़ा लगाने की उठाई माँग
समाज

लोहाघाट के कनेड़ा पाटन में शाम ढलते ही तेंदुए ने बनाया पालतू कुत्ते को अपना शिकार, स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से पिंजड़ा लगाने की उठाई माँग

414

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में  ग्राम पाटन-पाटनी के कनेड़ा तोक स्थित एक घर से शुक्रवार शाम तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना डाला।मालूम हो इसी हफ़्ते लोहाघाट डिपो के वर्कशॉप के समीप भी एक गौवंश को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।
कनेड़ा निवासी जिम संचालक मनमोहन पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम 6.45 बजे उनके जिम के बग़ल में किशोर पाटनी के कुत्ते को एक तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। स्थानीय शशांक पाण्डे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गुर्राते हुए आवाज़ सुनायी दे रही थी। लेकिन इतनी जल्दी शाम को तेंदुआ घर में आएगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। वही स्थानीय रोहित अधिकारी ने कहा कि कई बार वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की माँग की जा चुकी है. लेकिन अभी तक कोई पिंजड़ा नहीं लगाया गया है।मालूम हो कि तेंदुए की डर के कारण कई स्थानीय बच्चों ने शाम को खेलना तक बंद कर दिया है। वही सुबह शाम पैदल घूमने वालों से गुलज़ार रहने वाली सड़क कुछ समय से वीरान हो चुकी है।
वही ग्राम पाटन के हेम पाटनी,अमित चौधरी, रजत जोशी, मदन गड़कोटी,हरीश पाटनी,संजय पाटनी,कमल कुलेठा,मृगेश पाटनी,महेश पांडेय,यश पाटनी,ममता पाटनी,माया पाटनी,महेश शर्मा, पुष्पा पाटनी,लीला पांडेय, मुन्नी जोशी,केशव दत्त पाटनी,राकेश पंत,पूरन पाटनी,तरुण पाटनी,पंकज पाटनी, समेत कई लोगों ने ज़िला प्रशासन चम्पावत एवं वन विभाग से जल्द पिंजड़ा लगाये जाने की माँग उठाई है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते