लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश भक्ति का संदेश दिया।
बुधवार को सैनिक विश्राम गृह में हेमा बिष्ट ऑफीशियल के बैनर तले बनी इस एल्बम का विमोचन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव ने किया। उन्होंने देश सेवा कर रहे सैनिकों के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया रहे। एल्बम में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा बिष्ट ने स्वर दिया है। गाने की शूटिंग लोहाघाट के डैंसली गांव और देवीधार मंदिर के आसपास की गई है। एल्बम में नायिका के रोल में भारती माहरा और फौजी के किरदार में प्रियांशु ढेक हैं। कैमरा और निर्देशन जगदीश राय का है। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर रमेश बिष्ट, मनोज जोशी, पुष्पा बिष्ट,नीला बोहरा,हयात सिंह माहरा आदि के साथ पूर्व सैनिक मौजूद रहे।






















Leave a comment