Home Uncategorized पर्व स्नान के बाद नगरुंघाट मेले का समापन, पहली बार डीएम के नगरुंघाट पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत
Uncategorizedधार्मिक

पर्व स्नान के बाद नगरुंघाट मेले का समापन, पहली बार डीएम के नगरुंघाट पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत

279

रिपोर्टर : निमिष राय
लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे महाकाली नदी के तट पर स्थित नागार्जुन मंदिर में लगे नगरूंघाट मेले का कार्तिक पूर्णिमा को समापन हुआ। इस दौरान भारत व नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नागार्जुन बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शुक्रवार सुबह भारत सहित नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने काली व सरयू के संगम नगरूंघाट में पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान किया। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेला समिति ने हवन की आहुति देकर खुशहाली की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अध्यक्षता और डॉ. सतीश पांडेय के संचालन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, निर्मला अधिकारी,सक्षम अधिकारी, कमला थापा रहीं। इस दौरान दर्पण कला मंच के दल नायक भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम के कलाकारों सोर, जौहार के साथ ही राज्य सांस्कृतिक विरासतों पर तमाम लोक गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मेला प्रबंधक विक्रम सामंत, सचिब कमल बोहरा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद,पुष्कर बोहरा, चंद्रकांत तिवारी,प्रेम सिंह,महेश राम, शिवराज कुमार, चंचल सिंह,शोबन सिंह,शंकर सिंह,मोहन चंद,बहादुर चंद, प्रवीण पांडेय, प्रकाश पांडेय, भीम पंत, महेंद्र बोहरा,ईश्वर बोहरा,प्रकाश चंद,  उमाकांत पुनेठा, गंगा दत्त पांडेय, प्रियंका चंद मौजूद रहे
——————————————
पहली बार डीएम नगरुंघाट पहुंचे, लोगों ने डीएम का जताया आभार
लोहाघाट। भारत नेपाल सीमा के नगरुंघाट नागार्जुन बाबा के दरबार में बैकुंठ चतुर्दशी के दिन लगने वाले मेले में डीएम नवनीत पांडे पूजा अर्चना नागार्जुन बाबा से आशीर्वाद लिया। पहली बार क्षेत्र में डीएम के आने पर लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान डीएम बीते माह आपदा से बह चुके नगरू घाट मंदिर को जोड़ने वाले पैदल पुल, और आपदा से प्रभावित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम सीमांत ग्राम पंचायत,डुंगरालेटी और पासम गांवो को आपस में सड़क मार्ग से जोड़ने और नदी में बह चुके मोटर पुल को शीघ्र बनाने में सहमति जताते हुए जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल भी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एक ही त्योहार की दो तारीख़ें होना हास्यास्पद है : शशांक पाण्डेय

  हमारे देश में आस्था की गहराई जितनी विशाल है, उतनी ही...

लोहाघाट में अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू

लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते