लोहाघाट। ग्राम सभा पाटन पाटनी के चांदमारी क्षेत्र में महिलाओं ने विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन किया। इस दौरान महिलाओं ने हर घर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन और होली कमेटी अध्यक्ष भारती माहरा के नेतृत्व में महिला टीम ने तल्ली चांदमारी क्षेत्र में बिखरे कूड़े का निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि उनका अभियान लगातार जारी है। इसके लिए उन्होंने टीम के माध्यम से लोगों को जागरूक भी करना है। कुछ जागरूक लोगों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि स्वच्छता अभियान में भारती माहरा की टीम में महिलाओं की अहम भागीदारी रही है। भविष्य में उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए हर घर जाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनाई है। जिससे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में यह योजना अहम होगी। स्वच्छता अभियान में जानकी बोहरा, मंजू पाटनी , कविता भट्ट, निर्मला तड़ागी, भावना महारा, हेमा भट्ट, कविता गड़कोटी, निर्मला बिष्ट, लता खर्कवाल, सरोज भट्ट आदि महिलाएं शामिल रहीं।























Leave a comment