Home समाज बाराकोट में 3 साल से कूड़ेदान में रह रही विक्षिप्त महिला को प्रशासन ने किया परिजनों के सुपुर्द
समाज

बाराकोट में 3 साल से कूड़ेदान में रह रही विक्षिप्त महिला को प्रशासन ने किया परिजनों के सुपुर्द

247

–नगेन्द्र जोशी ने निभाई अहम भूमिका

लोहाघाट। बाराकोट में विगत 3 साल से कूड़ेदान में रह रही विक्षिप्त महिला जानकी देवी को प्रशासन की टीम ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बुधवार को प्रशासन की टीम में तहसीलदार बाराकोट हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में बाराकोट पहुंची दल में राजस्व निरीक्षक छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उप निरीक्षक दीपक बोहरा, गोविंद बल्लभ, अनुज उप्रेती, महिला पीआरडी जवान ममता कालाकोटी मौजूद थे। प्रशासन की टीम को देखते ही जानकी देवी खेतों की तरफ भाग गई तथा किसी भी तरह अपने परिजनों के पास जाने को राजी नहीं हुई। तब ब मुश्किल लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के नगेंद्र जोशी ने मध्यस्थता करते हुए विक्षिप्त महिला जानकी देवी को परिजनों के पास जाने को राजी किया तथा प्रशासन की टीम के साथ उसे उसके गृह निवास बैडा बैडवाल,बाराकोट ले जाकर विक्षिप्त महिला के जेठ जीवन सिंह अधिकारी एवं अन्य परिजनों को सुपुर्त कर दिया। ज्ञात हो कि कूड़ादन में रहने से पूर्व कोरोना काल मे यही महिला तहसील कार्यालय के निकट लिंक रोड में बने कलमठ में रहती थी। तब भी नगेंद्र जोशी ने प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए उसे रेस्क्यू किया था। आज महिला को रेस्क्यू करने में योगेश चंद्र जोशी,सूरज बिष्ट,नमन जोशी,गुड्डू वर्मा,आनंद राम कालाकोटी, शौरव नाथ, शुभम नाथ ने सहयोग किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते