रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ समिति के गठन पर चर्चा की गई।
रविवार को एनेक्सी भवन लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और मंडल प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करते हए बूथ समिति के गठन पर विचार साझा किए। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपनी राय दी। संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री गिरीश कुंवर ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, बलवंत गिरी, महेश बोहरा, सूरज कुमार, गौरव पांडेय, भास्कर गढ़कोटी, रेनू गड़कोटी, निर्मला अधिकारी, दीपक साह, राजेन्द्र प्रसाद, गंगा पाटनी, चंद्रशेखर बगौली,सतीश खर्कवाल, लोहित खोलिया,भुवन बहादुर आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment