
लोहाघाट। खेतीखान में चल रहे 25 वें पांच दिवसीय दीप महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। इस दौरान कई यूपी से आए कलाकारों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष व सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव खालगढा की अध्यक्ष सरिता अधिकारी और राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी रहे। अतिथियों ने महोत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कलाकारों ने गणेश स्तुति के साथ किया। कलाकारों ने बालाजी झांकी, राधाकृष्ण, भोलेनाथ,माता गौरा,सुदामा झांकी सहित विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों से रूबरू कराया। स्थानीय कलाकारों ने लौंडा रे शोबना भलिके रये गौंपना सहित कुमाऊनी, गढ़वाली,पंजाबी गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. दिवाकर भट्ट और ऋचा कर्नाटक ने किया। यहां मुख्य संयोजक संदीप कलखुड़िया, गोपाल मनराल, मुकेश राज देउपा, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, सुमित कलखुड़िया,मनोज माहरा,विजय फर्त्याल, यशपाल मनराल, नरेंद्र बोहरा, महेश,निशांत,बबलू देव मौजूद रहे।


























Leave a comment