Home शिक्षा सर्वोदय कन्या विद्यालय विजय एन्क्लेव की छात्राओं ने भगवान राम के आदर्शों पर जीने का संदेश दिया
शिक्षा

सर्वोदय कन्या विद्यालय विजय एन्क्लेव की छात्राओं ने भगवान राम के आदर्शों पर जीने का संदेश दिया

412

रिपोर्टर: निमिष राय
नई दिल्ली। सर्वोदय कन्या विद्यालय विजय एन्क्लेव स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने रामलीला के कई प्रसंगों का मंचन किया गया।
बुधवार को नई दिल्ली के विजय एन्क्लेव स्कूल में प्रधानाचार्य शशि सिंह की अध्यक्षता और गीता अधिकारी व उषा रानी के संचालन में कक्षा सात से ग्यारवीं तक की छात्राओं ने रामलीला के कई प्रसंगों का मंचन किया। जिसमें उन्होंने भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या में राज्याभिषेक के दौरान अपने परिजनों से मिलना, राज्य की जनता के साथ मिलने के बाद उनको रक्षा का आश्वासन दिया। भगवान राम ने अपनी जन्मभूमि अयोध्या के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य शशि सिंह ने बताया कि रामलीला के मंचन का उद्देश्य नौनिहालों में नैतिकता का संदेश देना और वितरित परिस्थितियों में अपने जीवन को संतुलित करते हुए सूरज के समान चमकते हुए आगे निकलने का संदेश दिया। इस मौके पर निलम सोनी, प्रीति पांडेय,सीमा ठक्कर,संगीता रायजादा, सरिता रानी, माल्विका, चित्रा गोयल, उषा गुसांई, चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव, मीनाक्षी शर्मा, एकता यादव, कविता चौहान, रजनी बाला, अंशू सिन्हा, सुनीता देवी, आशा वर्मा, ज्योति, कुसुम, नीरा सिंह आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया

लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते