Home राजनीति लोहाघाट में बजरंजदल के स्थापना दिवस पर सैकड़ो कार्यकर्ता हुए एकजुट
राजनीति

लोहाघाट में बजरंजदल के स्थापना दिवस पर सैकड़ो कार्यकर्ता हुए एकजुट

611

लोहाघाट। बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद ने कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के स्थापना के अवसर पर नगर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जनसभा का आयोजन किया।
मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नगर सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन बाजार तक रैली निकाली। स्टेशन बाजार में जनसभा का आयोजन किया गया। रैली और सभा का नेतृत्व कर रहे विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अमित साह ने दल के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं में एडवोकेट गिरीश उप्रेती, जिला कार्यवाह भुवन पांडेय आदि वक्तओं ने कहा कि हिंदू युवा शक्ति को राष्ट्र हित में संगठित करके भारत वर्ष की अखंडता सुनिश्चित करते हुए अखंड भारत वर्ष के निर्माण के लिए बजरंग दल समाज में काम कर रहा है। ऐसे राष्ट्रवादी संगठन को हमें अपनी ताकत से मजबूत करना चाहिए। समाज में कहीं भी दलितों, वंचितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों पर अत्याचार-अनाचार होता है अथवा हमारे मंदिर, गंगा, मातृशक्ति, गाय आदि पर संकट आता है तो कहीं भी रहने वाला व्यक्ति विश्व हिंदू परिषद को आशा भरी नजर से देखता है। वक्ताओं ने लव जिहाद, भू जिहाद, खाद्य जिहाद और नए बाहरी व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे व्यापार का बहिष्कार करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। संचालन दिनेश पुनेठा ने किया। इस मौके पर चंद्रशेखर जोशी, चंदन बिष्ट, अमित जुकरिया, विजय बिष्ट, राहुल सरदार, रविन्द्र देव, मनीष बाल्मीकी, निर्मल करायत, दीपांशु माहरा, रितिक ढेक, विवेक ओली,राजू गडकोटी, गोविंद वर्मा, सचिन जोशी,हरीश राय, सतीश पांडेय,तनुज,भूपाल सिंह मेहता, दिनेश सुतेडी,धन सिंह पाटनी,मोहन पाटनी, मदन कलौनी, बलवंत गिरी,केडी जोशी, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते