रिपोर्ट: निमिष राय
लोहाघाट। गोरखा नगर लोहाघाट में दस दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव का ढोल नगाड़ों के साथ शुभारंभ हो गया है। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गुरुवार को मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, विमला माहरा, सुमन माहरा, शैलेन्द्र राय, कविराज मौनी और बल्लू माहरा रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता और पवन बहादुर के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत में गोरखा नगर के नन्हें कलाकरों ने मनमोहक ढोल नगाड़े के साथ छलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचमी नवरात्रि के दिन नगर में मां दुर्गा की भव्य झांकी निकलेगी। इस दौरान महोत्सव समिति ने विधायक अधिकारी को अंबेडकर भवन में मंच निर्माण,नौले से मंच तक रैलिंग लगाने और संत देश कब्रिस्तान में चाहर दिवारी की मांग पर ज्ञापन दिया। इस मौके पर अजय गोरखा, शरद गोरखा, हरीश गोरखा, बोबी गोरखा, सुमित गोरखा, रोशन गोरखा,भुवन बहादुर, विपिन गोरखा, संजय थापा, आदि शामिल रहे।






















Leave a comment